Motivational

How to improve mind power ?

Tips to Improve Brain Power

दोस्तों कहते हैं कि मानव शरीर को स्वस्थ रखने में  शारीरिक व्यायाम का अपना विशेष महत्व है।  शरीर के प्रत्येक अंग के लिए अलग अलग प्रकार  के व्यायाम और योग आदि क्रियाएं हैं।  दिमाग मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण  हिस्सा है, लेकिन इसके लिए व्यायाम  करना हम अक्सर भूल जाते हैं। 
आज के समय में किसी भी क्षेत्र में जिंदगी में कुछ हासिल करने के लिए तेज दिमाग का होना बहुत आवश्यक  है।  तेज दिमाग हमारी स्मरण शक्ति को सही बनाये रखता है, हमारे सोचने , हमारे दैनिक कार्यो को करने के तरीके , हमारे व्यवहार , हमारी  कार्यकुशलता जैसी सभी महत्वपूर्ण बातो के लिए भी काफी फायदेमंद है। क्या आप भी अपने मष्तिष्क को तेज बनाना चाहते हैं  ? यदि हाँ तो आपको अपनी दिनचर्या में निम्नन अादतो को शामिल करना होगा। 


5 tips to improve brain power
1. Improve Your Reading Skills

आपको अपने मष्तिष्क को तेज बनाने के लिए पढ़ने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करना है। अपने खाली समय में  आप कोई उपयोगी किताब , न्यूज़ पेपर  या कोई नोवल आदि पढ़ सकते हैं।   वैज्ञानिको का मत है कि पढ़ाई करने की  हैबिट से  मष्तिष्क की ब्रेन की क्रियाए  बढ़ती हैं।  पढ़ने  की आदत दिमाग के उन सभी हिस्सों को स्वस्थ बनाये रखती है जो प्रॉब्लम सॉल्विंग में मदद करते  है और साथ ही साथ मेमोरी को भी तंदरुस्त बनाये रखती है। 

2. Exercise on Regular Basis

वैज्ञानिको के मत के अनुसार शारीरिक व्यायाम करने से हमारे शरीर में खून में BDNF  नाम का प्रोटीन बनता है। जब यह खून मष्तिष्क तक पहुचता है तो ब्रेन इसको अवशोषित करती हैं जिसके कारण याददाश्त और एकाग्रता दोनों ही बढ़ती है। 

3. Learn New Language

वैज्ञनिको द्वारा किये गए शोध में यह पाया गया है कि किसी नयी भाषा को सिखने  का हमारे मष्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव  पड़ता है।  इसलिए हमे किसी नयी भाषा के शब्दों को लिखना ,पढ़ना , उनके अर्थो को समझना जैसी क्रियाओ पर ध्यान देना चाहिए। 


4. Solve Puzzles and Reasoning Problems

दिमाग को तेज बनाये रखने के लिए को  Puzzle Solving  Skills के रेगुलर  प्रैक्टिस करनी चाहिए।  जिसके लिए आप को बुक भी खरीद सकते हो साथ ही साथ Reasoning Ability से सम्बंधित सवालो को हल करने की प्रक्टिक्स करनी चाहिए। 

5. Meditation/Yoga

वैज्ञानिको ने Meditation को भी दिमाग के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है। Meditation  से  इन्द्रियों को कंट्रोल करने के शक्ति बढ़ती ही जिसके कारण एकाग्रता एवं मेमोरी भी बढ़ती है ,साथ ही साथ एक शोध में यह भी पाया गया है की जो छात्र Meditation /Yoga करते हैं वह टेस्ट में अच्छा परफॉर्म करते हैं। Meditation तनाव और उत्तेजना को भी नियंत्रित करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *